हम घर में इन्वेस्ट करते हैं, अपनी कार में, म्यूच्यूअल फण्ड में, यहाँ तक कि लेटेस्ट फ़ोन में पर हम में से बहुत काम हैं जो कि ख़ुद में इन्वेस्ट करते हैं। ख़ुद में इन्वेस्ट करने का मतलब है अपने आप को बेहतर बनाने की लगातार कोशिश करना। हम अपने कम्प्यूटर को, अपने फ़ोन को रोज अपडेट करते हैं पर सालों - साल तक खुद को अपडेट नहीं कर पाते।
कहाँ से शुरू करें ?
ख़ुद में इन्वेस्ट करने के लिए आप सबसे पहले अपने हेल्थ में इन्वेस्ट कर सकते हैं। एक बार डाक्टर से पूरा फिजिकल चेक-अप, डेंटल और आई चेक-अप करवाएँ। अगर आपकी उम्र 40 से ज्यादा है तो ये अनिवार्य है। आप कभी नहीं चाहेंगे कि आपके परिवार वालों को आपके कारण कभी मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़े। बहुत सारी बिमारियों का इलाज समय रहते किया जा सकता है। इसके बाद आप अपने स्वास्थ्य के लिए रूटीन बना लें। कोई जिम ज्वाइन कर लें, सुबह शाम वाकिंग का प्लान बना लें या एक घण्टे योग, आसन और प्राणायाम के लिए रख लें।
स्किल डेवलपमेंट
आप किसी भी प्रोफेशन में हों, हर एक जगह कम्पीटीशन है, आगे बढ़ने की होड़ है। इसलिए ये ज़रूरी नहीं कि आप एक ही स्किल में पारंगत हों। आपको एक से ज्यादा स्किल में निपुण होने की जरुरत है। अगर आप सेल्स में अव्वल हैं तो अापको मार्केटिंग में भी पारंगत होना होगा। इसके लिए आपको कम से कम एक घंटे रोज अपने लिए देने होंगे।
एडिशनल स्किल
प्रोफेशनल स्किल के साथ-साथ ये भी जरुरी है कि आप पीपल मैनेजमेंट स्किल और पब्लिक स्पीकिंग भी सीखें। आज कल इन स्किल्स के लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन कोर्सेज हैं जिन्हे आप अपने समय के अनुसार अटेंड कर सकते हैं। साथ में आज किताबों की भरमार है। एक किताब हमेशा अपने साथ रखिये। ख़ुद में इन्वेस्ट करने का ये सबसे आसान तरीका है।
सक्सेस जर्नल
पूरी दुनिया में सिर्फ 3 % लोग हैं जो ख़ुद में इन्वेस्ट करते हैं और दुनिया की 90 % दौलत उनके पास है। उनकी सबसे अनुकरणीय आदत ये कि वह रोज सक्सेस जर्नल लिखते हैं कि आज उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य प्राप्त करने लिए कौन-कौन से कदम उठाये और कल का क्या प्लान है ?
अगर हम ख़ुद में इन्वेस्ट करके अगर अपने आपको रोज 1 % भी बेहतर बनाते हैं तो 100 दिनों में हम पूरी तरह बदल जाएँगे और जो सफलता हमसे आज तक आँख- मिचौनी खेलती आई है, जल्द ही हमारे कदम चूमेगी।
मनीष कुमार भारतीय वायु सेना में पॉयलट रह चुके हैं। वह प्रेरणादायी पुस्तक " बी योर ओन पायलट " के लेखक हैं और एक प्रेरक वक्ता भी।

No comments:
Post a Comment